Posts

Showing posts with the label books

डायरी एंट्री ५- कहानी बचपन वाली

बहुत समय से मैं एक कहानी लिखना चाहता था- कोई एक कहानी बचपन वाली। इसीलिए पिछले दो-तीन हफ्तों से कोई डायरी एंट्री नहीं लिख पाया, क्योंकि बचपन में पढ़ी-सुनी कई कहानियों को याद करने की कोशिश कर रहा था। उन्हीं यादों को जोड़-तोड़ कर ख़ुद की एक कहानी बनाने में व्यस्त था। अंततः कुछ हद तक सफल भी रहा और दो भागों वाली एक कहानी लिख ही डाली। जब हम दोनों भाई छोटे थे तब मम्मी हमें बड़ी ही मज़ेदार कहानियाँ सुनाया करती थीं। मम्मी के पास कहानियों का भण्डार था। कई कहानियाँ जो मम्मी ने अपने बचपन में पढ़ीं थी और कई ऐसी कहानियाँ जो उन्होनें मेरे नाना-नानी से सुनी थीं। उन कहानियों की एक और ख़ास बात यह थी की वे बहुत लम्बी होती थीं। राजा रानी की कहानी, जानी चोर की कहानी, रानी महकदे की कहानी और पता नहीं कौन कौन सी कहानी। छोटी कहानियाँ सुनने में भी मज़ा तो आता था किन्तु यदि कहानी बहुत लम्बी हो तो मज़ा दुगुना हो जाता था। जंगल में खोये हुए राजसी युगल जो कई मायावी राक्षसों से बचते हुए, कुछ भले मानसों की सहायता से अपने महल लौट आते थे...

डायरी एंट्री ४- पुस्तकें, पापा का गुस्सा और अन्य घटनायें

यह वृत्तांत Story है तो बड़ा ही क्षुद्र Trivial , परन्तु इसमें बहुत सी ऐसी बातें हैं, ऐसी यादें हैं, जिन्हें अलग-अलग  विशिष्ट Specific कहानियों में पिरोना मेरे लिए थोड़ा कठिन होता। इसलिए सोचा कि सबको एक ही जगह संकलित Compile कर लूँ। बचपन में कहानियों की पुस्तकें, कॉमिक बुक आदि पढ़ने में, मुझे और मेरे भाई तरुण को बहुत रूचि थी। ज्यों ही महीना समाप्त होने को आता, हम दोनों भाई बड़ी आतुरता से Eagerly , उस समय की एक प्रसिद्ध पत्रिका, "नंदन" के आने की बाट जोहने लगते। उसके अलावा छुट्टी वाले दिन, मतलब इतवार को, पास की दुकान से किराए पर कॉमिक बुक्स भी अनिवार्य रूप से लाया करते थे। पापा को अक्सर काम के सिलसिले में आस पास के शहरों का दौरा करना पड़ता था। और चूंकि भारत के लगभग हर बड़े रेलवे स्टेशन पर व्हीलर बुकस्टाल भी होती ही थी, हमारी पुस्तकों की आपूर्ति कई बार वहां से भी हो जाया करती। साल में एक-दो बार जब भी माँ जी-बाबाजी (मेरे दादा-दादी) से मिलने ऋषिकेश जाते, वहाँ गीता प्रेस की दुकान से कहानियों की क...